BJP Leader Attack: मुखबिरी का शक या रंजिश? पहले भाई को पीटा, फिर महिला भाजपा नेता पर हमला, छह को किया लहूलुहान
Attack On BJP Leader In Fatehpur: जाफरपुर सिठर्रा गांव में पुरानी रंजिश और मुखबिरी के शक में एक बड़ा बवाल हो गया। आरोप है कि पुलिस के गांव से लौटते ही एक पक्ष के आठ लोगों ने महिला भाजपा नेता जालिंद्री गिहार के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें नेत्री समेत परिवार के छह सदस्य घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में मुखबिरी के शक में युवक की पिटाई के बाद शुक्रवार सुबह भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला मंत्री बहन के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। हमले में भाजपा नेता समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर सिठर्रा के मजरे कंजरन डेरा निवासी वीरेंद्र गिहार को बुधवार शाम पुलिस मुखबिरी के शक में गांव के रोहित, रितिक, मोहित और सुंदर ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से पीटा था। मामले में वीरेंद्र की बहन भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला मंत्री जालिंद्री गिहार ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जान-माल का खतरा बताकर सुरक्षा की मांग
जालिन्द्री ने पुलिस से गांव में तनाव और जान-माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार रात गांव में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस गांव से लौट गई। जालिन्द्री का आरोप है कि पुलिस के जाते ही रोहित पक्ष के लोग आ गए।
लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला
इनमें राजकुमार, अमित, सोनू, मंगल सिंह, धर्मेंद्र, अरविंद, करन और छुन्ना घर में घुस आए और लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के जितेंद्र, सहीदा, मंगना, मुकेश और मिजाजी को भी पीटा गया। सूचना मिलने पर पुलिस रास्ते से गांव पहुंची।
आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। महिला भाजपा नेता को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीओ प्रियांक जैन और प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश में घरों में छापा मारा गया, लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।