फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Married woman found hanging family alleges murder police investigations underway

Kannauj: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस-फॉरेंसिक जांच जारी

Fri, 24 Jul 2026 05:41 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 24 Jul 2026 05:41 PM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ क्षेत्र के रुद्रापुर गांव में गुरुवार को 25 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य और नमूने एकत्र किए।

विज्ञापन
Kannauj Married woman found hanging family alleges murder police investigations underway
मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुद्रापुर में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 25 वर्षीय विवाहिता नीतू का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर छिबरामऊ कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन

मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, रो-रोकर बुरा हाल

मृतका नीतू (25) अपने पीछे 03 छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें 10 वर्षीय अनमोल, 08 वर्षीय अंश और 04 साल की मासूम बेटी नंदिनी शामिल हैं। मां की अचानक हुई मौत से तीनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों का करुण क्रंदन देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। घटना के बाद से ही मृतका के पति विकास वर्मा और ससुराल पक्ष के घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

घटना की जानकारी पाकर मृतका नीतू के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतका की मां फूलन देवी और पिता नरेश चंद्र वर्मा ने आत्महत्या की बात से साफ इनकार करते हुए ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Kannauj Married woman found hanging family alleges murder police investigations underway
नीतू की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

मृतका की मां ने छिबरामऊ पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, ससुराल पक्ष में मृतका के पति विकास वर्मा, ससुर देवदत्त और सास उमा से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

मामले में छिबरामऊ पुलिस का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं और मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों द्वारा दी जाने वाली लिखित तहरीर के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed