सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Minister Aseem Arun Kept Waiting for 45 Minutes BJP Workers Stage Sit in Against DM and SP on the Road

Kannauj: मंत्री असीम अरुण को 45 मिनट कराया इंतजार, डीएम-एसपी के खिलाफ सड़क पर बैठे भाजपाई; बढ़ा विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Kannauj News: कन्नौज में एक सरकारी कार्यक्रम में अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज मंत्री असीम अरुण के समर्थन में भाजपाइयों ने जाम लगाया। कार्यकर्ता प्रशासन की निरंकुशता का आरोप लगाते हुए डीएम से माफी की मांग कर रहे हैं।

Kannauj Minister Aseem Arun Kept Waiting for 45 Minutes BJP Workers Stage Sit in Against DM and SP on the Road
कन्नौज में डीएम-एसपी के खिलाफ सड़क पर बैठे भाजपाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कन्नौज जिले के रोमा स्मारक पर गुरुवार की शाम जिला प्रशासन की ओर से अपनी जड़ों को खोजें कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यूपी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम साढ़े पांच बजे से शुरू होना था, जिसमें समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने समय से पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल पर वह 45 मिनट तक अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे।

Trending Videos

इसके बाद उनका सब्र जवाब दे गया और वह नाराज होकर अपनी पत्नी ज्योत्स्ना और पार्टी नेताओं के साथ वहां चले गए। हालांकि बाद में अधिकारियों ने किसी तरह कार्यक्रम शुरू कराया और औपचारिकताओं में कार्यक्रम कराया गया। मंत्री के अपमान पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। शहर के मकरंदनगर तिराहे पर रोड जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक चलता रहा प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम निहाल वर्मा की अगुवाई में मकरंदनगर तिराहे पर पहुंचा। यहां सड़क पर बैठकर भाजपाइयों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीएम-एसपी और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक यहां प्रदर्शन चलता रहा। इसकी सूचना मिलने पर सीओ अभिषेक प्रताप अजेय और प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए और समझा बुझाकर किसी तरह भाजपाइयों को शांत कराया।

अफसरों को अपने रवैये में सुधार की जरूरत
इसके बाद किसी तरह जाम खुल सका। प्रदर्शन कर रहे निहाल वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से निरंकुश हो चुका है। यूपी सरकार के राज्यमंत्री असीम अरुण का रोमा स्मारक पर अपमान हुआ। जिसे हम सब पार्टी कार्यकर्ता किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेंगे। भाजपा नेत्री संध्या शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर मंत्री असीम अरुण और उनकी पत्नी ज्योत्स्ना का न तो किसी तरह का स्वागत हुआ और न ही कोई अधिकारी वहां मौजूद था। मंत्री के इस अपमान के खिलाफ कार्यकर्ताओं में रोष है। अफसरों को अपने रवैये में सुधार की जरूरत है।





डीएम से माफी मांगने की मांग पर अड़े
भाजपाइयों के धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता डीएम-एसपी और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कार्यकर्ता डीएम के माफी मांगने की जिद पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed