सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Youth calls teenage girl to field climbs mobile tower after family files complaint

Kannauj: किशोरी को खेत में बुला रहा था युवक, परिजनों ने की शिकायत तो मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने उतारकर पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 28 Apr 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Kannauj News: गुरसहायगंज में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी समीर ने पुलिस के डर से मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा किया। कोतवाल ने साउंड सिस्टम से समझा-बुझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा और हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी शुरू की।

Kannauj Youth calls teenage girl to field climbs mobile tower after family files complaint
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में  किशोरी को बहला-फुसलाकर युवक ने खेत में ले जाने के प्रयास किया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो युवक घबराकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और बाद में हिरासत में ले लिया गया।

Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग में अपनी ननिहाल में रह रहे सदर कोतवाली के मोहल्ला शेखाना निवासी 18 वर्षीय समीर पुत्र आमिर अली कई वर्षों से यहीं रह रहा है। सोमवार को समीर ने घर के बाहर बैठी एक किशोरी को कथित रूप से सौ रुपये का लालच देकर मक्का के खेत में चलने के लिए कहा। किशोरी ने इसका विरोध किया और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोरी के पिता ने चौकी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक के घर पहुंचकर उसे चौकी पर आने के लिए कहा। इस बीच मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे समीर अचानक स्टेट बैंक के पास लगे एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।





पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही कोतवाल अजय अवस्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने साउंड सिस्टम के माध्यम से युवक से बातचीत की और उसे किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई न करने का भरोसा दिलाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि किसी भी अनहोनी से बचने के लिए युवक को विश्वास में लेकर नीचे उतारा गया है। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed