{"_id":"6a6b787154075da958091b6a","slug":"kanpur-accident-two-including-an-ordnance-worker-killed-in-road-accidents-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: सड़क हादसों में ऑर्डनेंस कर्मी समेत दो की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: सड़क हादसों में ऑर्डनेंस कर्मी समेत दो की मौत, मचा कोहराम
Thu, 30 Jul 2026 09:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 30 Jul 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
रामसजीवन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटों में सड़क हादसों में ऑर्डनेंस कर्मी समेत दो की माैत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिए। गोविंदनगर 12 ब्लॉक कच्ची बस्ती निवासी रामसजीवन (55) विजयनगर स्थित ऑर्डनेंस फैक्टरी में एमसीएम पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी सरिता, बच्चे पवन, जया, कीर्ति हैं। भतीजे आदर्श ने बताया कि गुरुवार सुबह साइकिल से ड्यूटी जाते समय विजयनगर चौराहे पर क्रेन ने रौंद दिया।
काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसी प्रकार कन्नौज के तिर्वा थानाक्षेत्र के तिवारी गांव निवासी सुमित वर्मा (31) नजीराबाद स्थित एक दुकान में बाइक मैकेनिक था। पिता नन्हें वर्मा ने बताया कि परिजन से विवाद के बाद मंगलवार को सुमित कानपुर आ गया था। बुधवार रात करीब 02:30 बजे वह दर्शनपुरवा के पास पैदल जा रहा था तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई।