सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bloody Feud in Maharajpur Husband Accused of Beating Wife to Death Village Left in Shock

Kanpur: महाराजपुर में खूनी कलह! पति पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप; गांव में सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 06 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव में पारिवारिक कलह के चलते पति पर पत्नी की पीटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Kanpur Bloody Feud in Maharajpur Husband Accused of Beating Wife to Death Village Left in Shock
गांव में जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

परिजनों के अनुसार, हरिपाल पिछले कई दिनों से शराब के नशे में घर में विवाद कर रहा था। बताया गया कि उसने कुछ दिन पहले घर में पाले गए सूअर को बेच दिया था और उसी पैसे से शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता था। सोमवार शाम करीब चार बजे रामदेवी अपनी बेटी राधा के साथ खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पीछे से हमला कर दिया।

Trending Videos

खेत में मौजूद लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए, जिनमें आक्रोश देखा गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed