{"_id":"69eb7c6438a733bfa802e06d","slug":"kanpur-bricks-and-stones-hurled-in-dispute-over-financial-dealings-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लेनदेन के विवाद में चले ईंट-गुम्मे, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लेनदेन के विवाद में चले ईंट-गुम्मे, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 24 Apr 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ककवन थाना क्षेत्र के लहरियापुर उट्ठा गांव में लेनदेन व दहेज के मामले में वर-वधू पक्ष में बातचीत के दौरान गाली-गलौज फिर ईट पत्थर चल गए। झगड़े में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं तीनों घायलों को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। लहरियापुर गांव निवासी मुकेश ने 24 अप्रैल को पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव निवासी भाई गोविंद से जेवर बटवारे को लेकर गुरुवार को कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था।
Trending Videos
तभी गोविंद के ससुर प्रेम निवासी कुरेह व साला रोहित मौके पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो उक्त तीनों ने लाठी-डंडों संग उन पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के प्रेम ने मुकेश पर दहेज की मांग को लेकर कहासुनी करने व विरोध करने पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने बताया कि दोनों पक्षा की तहरीर पर कुल तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट पंजीकृत की गई है। तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। उधर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X