सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Brother-in-law riding a bike dies after being hit by a dumper

Kanpur: डंपर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 08 Mar 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Brother-in-law riding a bike dies after being hit by a dumper
अनिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नौबस्ता के यशोदानगर हाईवे पर शनिवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत हो गई। साथ में रहा साला गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों महाराजपुर के करबिगवां जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos


गुजैनी के पिपौरी मर्दनपुर निवासी अनिल (45) प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी किरन, बेटा शोभित और बेटी सोनिया हैं। छोटे भाई मनोज ने बताया कि भइया अनिल शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अपने साले संजय (35) के साथ बाइक से नौबस्ता हाईवे से होते हुए अपनी महाराजपुर के करबिगवां स्थित ससुराल जा रहे थे। यशोदानगर हाईवे पहुंचे थे कि पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकला। टक्कर से दोनों काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। संजय को हैलट के आईसीयू में भर्ती कराया गया। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि डंपर चालक का पता लगाने के लिए सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed