{"_id":"69ae65512391d7f2930051cb","slug":"kanpur-wife-beaten-up-for-protesting-against-illicit-relationship-threatened-with-acid-attack-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अवैध संबंध के विरोध में पत्नी को पीटा, तेजाब डालने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अवैध संबंध के विरोध में पत्नी को पीटा, तेजाब डालने की दी धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेकनगंज थाना क्षेत्र के पेंचबाग में रहने वाली एक महिला ने पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो पति ने पीटकर तेजाब डालने की धमकी दी। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर लेने की जानकारी देकर तलाक का दबाव बनाया। पीड़िता ने पति, दूसरी महिला व सास समेत एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2024 में युवक से निकाह हुआ था। दोनों का सात साल का बेटा है।
आरोप है कि ट्यूशन पढ़ाने के दौरान मेस्टन रोड निवासी तसमिया खान से अवैध संबंध हो गए। इसकी शिकायत सास और ससुर से की तो उन्होंने बेटे का साथ दिया। पुलिस से शिकायत करने पर 23 फरवरी को उन्हें पीटा। बेकनगंज थाना प्रभारी मो. मतीन खान ने बताया कि पति, महिला, उसकी मां व चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos