{"_id":"69ae5839cce57bca0f0fd82e","slug":"kanpur-upcda-is-building-an-ab-mori-factory-in-pilibhit-at-a-cost-of-1-400-crore-cm-to-inaugurate-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: यूपीसीडा 1400 करोड़ से पीलीभीत में बना रहा एबी माैरी फैक्ट्री, सीएम करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: यूपीसीडा 1400 करोड़ से पीलीभीत में बना रहा एबी माैरी फैक्ट्री, सीएम करेंगे उद्घाटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से पीलीभीत औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित हो रही 1400 करोड़ की एबी मौरी फैक्ट्री को उद्धाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस संबंध में यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने रविवार को फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।
Trending Videos
साथ ही सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाएं। औद्योगिक क्षेत्र भरापछपेड़ा में निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र में प्राधिकरण की ओर से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की समीक्षा की गई। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सड़कों, नाली, जल निकासी व्यवस्था, अन्य आधारभूत संरचनाओं एवं चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाएं तथा कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
