सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Brutal Assault on Innocent Sister; Brother Tied Up and Abandoned; Accused Arrested

Kanpur: मासूम बहन से दरिंदगी, भाई के हाथ-पैर बांध फेंका, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 18 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Brutal Assault on Innocent Sister; Brother Tied Up and Abandoned; Accused Arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सचेंडी थाना क्षेत्र में चाय के होटल में काम करने वाला युवक ने 10 साल के भाई और उसकी सात वर्षीय मासूम बहन को घुमाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर बच्ची से दरिंदगी की। वारदात से पहले भाई के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे किसाननगर पुल के पास फेंक दिया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद भाई-बहन घर पहुंचे और आपबीती सुनाई। परिजन बच्चों को लेकर थाने पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos


मूलरूप से फतेहपुर निवासी फैक्टरी कर्मी अपने परिवार के साथ सचेंडी में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। फैक्टरी कर्मी की पत्नी का पूर्व में देहांत हो चुका है। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह काम पर गया था जबकि उनका 10 वर्षीय बेटा और बेटी घर के बाहर खेल रहे थे। तभी क्षेत्र में एक होटल में काम करने वाला दीपक दोनों बच्चों को झांसा देकर किसाननगर पुल के पास सुनसान जगह पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां खेलने की बात कहकर पहले बेटे के हाथ-पैर को रस्सी से बांध कर उसे पुल के पास फेंक दिया। फिर मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने उन्हें बताया कि वह चीखती रही लेकिन आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा। गला दबाकर जाने से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें छोड़कर भाग निकला। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, धमकाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed