सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur City rejoices BJP historic victory Prakash Pal declares triumph nationalism good governance

Kanpur: भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर झूमा कानपुर; प्रकाश पाल बोले- यह राष्ट्रवाद और सुशासन की विजय..

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 04 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार उत्सव मनाया।

Kanpur City rejoices BJP historic victory Prakash Pal declares triumph nationalism good governance
जीत पर ख़ुशी जाहिर करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में उत्साह का सैलाब ला दिया है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपाइयों ने इस जीत को 'राष्ट्रवाद और सुशासन' की विजय बताते हुए इसे गंगोत्री से गंगा सागर तक मातृ शक्ति की सुरक्षा का संकल्प करार दिया। कानपुर दक्षिण में कार्यकर्ताओं ने कहीं आतिशबाजी की, तो कहीं 'बुलडोजर' पर चढ़कर बंगाली समाज के साथ जीत का जश्न मनाया।

Trending Videos

सांस्कृतिक मूल्यों और मातृ शक्ति की जीत: प्रकाश पाल
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने इन राज्यों में मिली सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश की बदलती राजनीतिक दिशा का सूचक बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल आंकड़ों की बाजीगरी नहीं है, बल्कि देश की मातृ शक्ति को सम्मान और सुरक्षा की गारंटी देने का एक सशक्त माध्यम है। प्रकाश पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, "आज हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार होते देख रहे हैं। वर्षों से उपेक्षित रहे क्षेत्रों में अब विकास और आत्मविश्वास का नया वातावरण बना है। यह विजय उन ताकतों को कड़ा संदेश है जो देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने का प्रयास करती रही हैं।" वहीं, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने इस जीत को सनातन संस्कृति की रक्षा करने वाली शक्तियों की विजय बताते हुए इसे राष्ट्र भक्तों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur City rejoices BJP historic victory Prakash Pal declares triumph nationalism good governance
कानपुर में उत्साहित दिखे पार्टी के पदाधिकारी - फोटो : वीडिओ ग्रैब

कानपुर में 'झालमुड़ी' और मिठाइयों की मिठास

जीत की खबर मिलते ही कानपुर दक्षिण के कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। खास बात यह रही कि पश्चिम बंगाल की जीत के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को 'झालमुड़ी' खिलाकर और मिठाई बांटकर बधाई दी। शिवराम सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने विकास और सुरक्षा की राजनीति पर मुहर लगाई है। इस दौरान पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, कौशल किशोर दीक्षित और पूनम द्विवेदी सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं, जिन्होंने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।

Kanpur City rejoices BJP historic victory Prakash Pal declares triumph nationalism good governance
बुलडोजर पर बैठ ख़ुशी जताते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : वीडिओ ग्रैब

बुलडोजर पर सवार बंगाली समाज: योगी-मोदी के लगे नारे
किदवई नगर स्थित यूपी किराना चौराहे पर जश्न का एक अनूठा नजारा देखने को मिला। कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अभिषेक पांडे 'मोनू' के नेतृत्व में बंगाली समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'बुलडोजर' रहा, जिस पर चढ़कर बंगाली समाज के लोग उत्साहित दिखे। व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने बंगाली समाज के प्रबुद्ध जनों को पटका पहनाकर, अयोध्या के प्रभु राम का प्रतीक चिन्ह और कमल का फूल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने 'बुलडोजर बाबा' और 'जय श्री राम' के नारे लगाए। इस अवसर पर अभिषेक पांडे ने कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत ने यह साबित कर दिया है कि अराजकता के खिलाफ अब जनता एकजुट हो चुकी है।

संगठन की शक्ति और भविष्य का संकल्प

भाजपा नेताओं ने इस जीत का श्रेय धरातल पर काम करने वाले राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं को दिया। नेताओं का मानना है कि इस जीत के बाद न केवल संगठन की शक्ति बढ़ी है, बल्कि आने वाले समय में भाजपा सरकारें देश को विकास और सांस्कृतिक गौरव के नए शिखर पर ले जाएंगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रत्ना पांडे, विकास दुबे 'दीपू', बब्बन शर्मा, विजय सोनी, आनंद सिंह, अनुज मिश्रा और राजीव अवस्थी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। जश्न का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा, जिसने शहर के सियासी माहौल को पूरी तरह भाजपाई रंग में सराबोर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed