सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur CM Yogi reach coordination meeting today state president and organization minister also participate

कानपुर में महामंथन: आज समन्वय बैठक में पहुंचेंगे CM योगी, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री भी होंगे शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 06 Mar 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर के नवाबगंज में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में विचार परिवार की समन्वय बैठक होगी। बैठक में आगामी रणनीतियों और सांगठनिक मजबूती पर चर्चा की जाएगी।

Kanpur CM Yogi reach coordination meeting today state president and organization minister also participate
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल विद्यालय में छह मार्च को विचार परिवार की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक होगी। इसमें संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और वैचारिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल आदि शामिल होंगे।

Trending Videos

भाजपा के बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 11 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां कानपुर महानगर के सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य उनका स्वागत करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सड़क मार्ग से आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण मानी जा रही है बैठक
जाजमऊ पुल पर पार्टी पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद सभी वरिष्ठ नेता नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल विद्यालय पहुंचकर विचार परिवार की समन्वय बैठक में भाग लेंगे। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार संगठन और विचार परिवार के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed