सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur cooking gas crisis deepens in Narwal with agencies and warehouses locked wedding homes in panic

Kanpur: नरवल में रसोई गैस का संकट गहराया, एजेंसियों और गोदामों पर लटके ताले; शादी वाले घरों में मची खलबली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 10 Mar 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: नरवल तहसील में गैस स्टॉक खत्म होने से एजेंसियों पर ताले लटक गए हैं। शादी-विवाह के सीजन में आपूर्ति ठप होने से आम जनता और व्यापारियों में हाहाकार मचा है।

Kanpur cooking gas crisis deepens in Narwal with agencies and warehouses locked wedding homes in panic
जानकारी देता उपभोक्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में नरवल तहसील क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप पड़ने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सिलिंडर न मिलने पर एजेंसी संचालकों ने कार्यालय और गोदामों पर ताला डाल दिया। पिछले एक सप्ताह से घरेलू ही नहीं, बल्कि कमर्शियल सिलिंडर भी उपलब्ध नहीं हैं। होटल, रेस्टोरेंट और शादी-विवाह जैसे आयोजनों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। कई संचालकों ने नए ऑर्डर लेने से हाथ खींच लिया है।

Trending Videos

पहले महीने में दो सिलिंडर तक मिल जाते थे। अब एजेंसी केवल एक सिलिंडर देने की बात कह रही है। परिवारों के सामने रसोई चलाने की समस्या खड़ी हो गई है। एजेंसी के कर्मचारियों ने साफ किया है कि फिलहाल केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलेगा, जिनकी ई-केवाईसी पूरी है। अन्य उपभोक्ताओं को पहले प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा जा रहा है।   तिवारीपुर निवासी विजयपाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी बुधवार को है।

विज्ञापन
विज्ञापन





उपभोक्ताओं को मोबाइल से बुकिंग करने की सलाह
लेकिन कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाया। परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। एजेंसी संचालक उमेश गुप्ता ने कहा कि गोदाम में स्टॉक खत्म हो गया है, इसलिए कार्यालय अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति पूरी तरह बंद है और घरेलू सिलिंडर भी सीमित मात्रा में ही मिल पा रहे हैं। उपभोक्ताओं को मोबाइल से बुकिंग करने की सलाह दी गई है। जैसे ही नई खेप पहुंचेगी, बुकिंग के अनुसार वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed