Kanpur Dehat: आश्रम में ‘बाबा’ की दरिंदगी, पूजा के बहाने महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
Kanpur Dehat News: देवराहट थाना क्षेत्र में पूजा के बहाने आश्रम बुलाकर महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने कथित बाबा समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में देवराहट थाना के चैन का पुरवा स्थित आश्रम के कथित बाबा सहित 10 के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास सहित बिक्री किए जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। औरैया के थाना फफूंद निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पति राजस्थान कोटा में बिल्डिंग का काम करते हैं। वह कस्बा में किराये के मकान में मासूम पुत्र के साथ रहती है।
पांच जून के ससुर ने फोन कर कहा था कि घर आ जाओ महाराज आ रहे हैं। पूजा कराई जा रही है उसमें शामिल हो जाओ। छह जून को कथित महाराज हरिओम यादव व कुंदन दीपक सहित पांच लोग आए और पूजा पाठ किया। बताया कि वह लोग उसे आश्रम में आकर प्रसाद चढ़ाने की बात कह कर गए थे। 15 जून को वह अपने दो देवर के साथ हरिधाम चैन का पुरवा आई थी।
पांच नामजद सहित 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आरोप है कि आश्रम में कथित बाबा हरिओम ने पूजा के बहाने अलग कमरे में ले गए और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। हरिओम, कुंदन, दीपक, रामवीर, सुखवीर और पांच अन्य लोग आ गए। मारपीट कर गला दबा दिया। किसी तरह अपने को बचाया। देवराहट थानाध्यक्ष सौरभ राणा ने बताया कि पांच नामजद सहित 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी की तलाश की जा रही है।