सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dental Student Ends Her Life in Hostel Father Had Purchased Land for a Clinic Body Sent for Postmortem

Kanpur: डेंटल की छात्रा ने हॉस्टल में दी जान, पिता ने क्लीनिक के लिए खरीदी थी जमीन, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 17 Apr 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: मंधना में डेंटल की पढ़ाई कर रही बिहार की छात्रा नाजिया हसन ने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। पिता ने उसकी प्रैक्टिस के लिए पहले ही जमीन खरीद रखी थी।

Kanpur Dental Student Ends Her Life in Hostel Father Had Purchased Land for a Clinic Body Sent for Postmortem
शव को एम्बुलेंस से ले जाती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित गोवा गार्डन के एक हॉस्टल में गुरुवार रात बीडीएस की छात्रा नाजिया हसन (23) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिहार के मुंगेर निवासी नाजिया पिछले तीन वर्षों से मंधना स्थित कॉलेज में दंत चिकित्सा की पढ़ाई कर रही थी और इस बार थर्ड ईयर की छात्रा थी।

Trending Videos

बेटी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम ने जांच कर मोबाइल जब्त किया।  क्लर्क के पद से रिटायर्ड पिता मोहम्मद हसन ने बताया कि एक साल बाद बेटी की पढ़ाई पूरी होने के बाद वह प्रेक्टिस करने लगती। इसके चलते उन्होंने पहले से ही उसके लिए जमीन खरीद कर रख ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आखिर उन्हें क्या पता था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी। एक बार उसे अपने माता-पिता और छोटी बहन फौजिया के बारे में सोचना चाहिए था। परिवारिजनों ने बताया कि हॉस्टल में रह रही अन्य छात्राओं ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed