सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Even a 92% Score Brought No Peace Student Commits Suicide by Hanging Family Alleges Misconduct

सफलता का 'जानलेवा' दबाव: 92% अंक भी नहीं दिला पाए सुकून, छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 17 Apr 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: हाईस्कूल में 92% अंक पाने वाली मेधावी छात्रा  ने पढ़ाई के मानसिक दबाव के चलते आत्महत्या कर ली। परिजनों ने स्कूल शिक्षकों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Kanpur Even a 92% Score Brought No Peace Student Commits Suicide by Hanging Family Alleges Misconduct
मृतका की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में हाईस्कूल परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल करने की खुशी परिवार मना भी नहीं पाया था कि अगले ही दिन घर में मातम छा गया। पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर शिवालिक भवन में गुरुवार शाम छात्रा वैशाली सिंह (16) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि स्कूल में पढ़ाई को लेकर बनाए जा रहे दबाव और अपेक्षा के चलते वह मानसिक तनाव में थी।

Trending Videos

परिजनों ने बताया कि बुधवार को ही उसने अर्मापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा 92 प्रतिशत अंकों से पास की थी। पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। एक मॉल कर्मी मां काजल और भाई प्रिंस के साथ किराए के घर पर रहती थी। भाई ने पूछने पर बताया कि वह पहले केंद्रीय विद्यालय में ही पढ़ता था, लेकिन पिता की मौत के बाद स्थितियां बिगड़ने से पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

92% आने पर भी नाखुश थी
उसने बताया कि शरारती होने के कारण पूर्व में पढ़ाई के दौरान स्कूल के टीचर उसे डांटते थे। भाई का आरोप है कि स्कूल के कुछ टीचर उनकी बहन पर उनका हवाला देते हुए पढ़ाई का दबाव बना रहे थे। इसके चलते बहन दिन-रात पढ़ाई कर रही थी। 92% आने पर वह नाखुश थी। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी। मां के अनुसार रोज की तरह गुरुवार दोपहर तीन बजे उन्होंने बेटी को कॉल की, लेकिन फोन नहीं रिसीव हुआ।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद उन्होंने शाम छह बजे बेटी को फोन मिलाया। उस दौरान भी बेटी ने फोन नहीं रिसीव। इस पर बेटे प्रिंस से जाकर बात करने के लिए कहा वह जब कमरे में पहुंचा, तो पंखे के सारे बेटी का शव पंखे के सहारे लटकता हुआ मिला। इसके बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर पनकी पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





पता नहीं था- इतना बड़ा कदम उठा लेगी
घटना से स्तब्ध वैशाली के साथी छात्र-छात्राएं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन लोगों ने छात्र की मां से बातचीत की। उन लोगों ने उनका दुख बाटकर ढांढस बंधाया। साथी छात्राओं का कहना था कि उन्हें नहीं पता था कि वैशाली पढ़ाई के दबाव में इतना बड़ा कदम उठा लेगी। घटना से परिजनों और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed