सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Deputy CM Brajesh Says SP Involved in Lucknow Sandeep Murder Case Strict Action Will Be Taken

Kanpur: डिप्टी सीएम ब्रजेश बोले- लखनऊ के संदीप हत्याकांड में सपा की संलिप्तता, अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 03 Jun 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कानपुर में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने संदीप हत्याकांड में विपक्ष पर निशाना साधा और आईटीबीपी जवान की मां के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Kanpur Deputy CM Brajesh Says SP Involved in Lucknow Sandeep Murder Case Strict Action Will Be Taken
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कानपुर में लखनऊ के संदीप हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि समाचार के माध्यमों से इस घटना में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है। चुनाव नजदीक आते देख विपक्षी दल आपराधिक तत्वों को एकत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ऐसे सभी तत्वों को बेनकाब कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।

Trending Videos






आईटीबीपी जवान की मां का हाथ कटने के मामले में होगी सख्त कार्रवाई
आईटीबीपी जवान की मां का हाथ कटने के मामले में उप मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अख्तियार किया। उन्होंने कहा कि समाचार के स्रोतों के माध्यम से इस घटना का उन्होंने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की पत्रावली सामने आते ही वह स्वतः इसकी समीक्षा करेंगे। मामले की तत्काल रिपोर्ट मांगकर दोषियों और जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केपीएम अस्पताल में अफसरों और डॉक्टरों के साथ की बैठक
उप मुख्यमंत्री ने केपीएम अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ बैठक की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार कर जनता की दिक्कतों को हर हाल में दूर किया जाए।

विज्ञापन

कानपुर के औद्योगिक विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से कहा कि कानपुर को विकास के मामले में अग्रणी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता है। प्रदेश सरकार कानपुर के पुराने औद्योगिक स्वरूप को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार काम कर रही है। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे और नया एयरपोर्ट बनकर पूरी तरह तैयार हैं। शहर में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां स्थापित हों, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed