{"_id":"6a817fa7fdfe7626ac041886","slug":"kanpur-echo-of-values-and-respect-for-tricolour-sdm-says-values-are-essential-alongside-modern-education-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ‘संस्कारों की गूंज और तिरंगे का सम्मान’, SDM बोले- आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ‘संस्कारों की गूंज और तिरंगे का सम्मान’, SDM बोले- आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी, कही ये बात
Sun, 16 Aug 2026 02:45 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 16 Aug 2026 02:45 PM IST
सार
Kanpur News: रुमा सलेमपुर स्थित श्री बालाजी मंदिर के वेद विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम नरवल सत्यपाल प्रजापति ने आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कृति और माता-पिता के सम्मान पर जोर दिया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान शहीद भोला सिंह की पत्नी सावित्री देवी को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
वेद विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में रूमा सलेमपुर स्थित श्री बालाजी मंदिर के वेद विद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम हुआ। वेदपाठी बच्चों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामूहिक ‘वंदे मातरम’ से सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि नरवल एसडीएम सत्यपाल प्रजापति ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार और माता-पिता की सेवा जरूरी है। उन्होंने गुरुकुल शिक्षा से अनुशासन और ज्ञान बढ़ने की बात कही और बच्चों से अंग्रेजी शिक्षा के साथ संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया
एसडीएम ने कहा कि अब हमें लालच, ईर्ष्या और क्रोध से आजादी का संकल्प लेना है। कार्यक्रम में नरवल के अखरी गांव निवासी शहीद भोला सिंह की पत्नी सावित्री देवी को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों के दिलों में राष्ट्रप्रेम और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ कर दिया।