सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Elderly Man died After Being Struck by Car  Thrown 10 Feet into Air Before Landing on Road

Kanpur: बेकाबू कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरे, फरार चालक की तलाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 30 Apr 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: ग्वालटोली में बेकाबू कार की टक्कर से 80 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग 10 फीट दूर जा गिरे, जबकि चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।

Kanpur Elderly Man died After Being Struck by Car  Thrown 10 Feet into Air Before Landing on Road
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में बुधवार रात 80 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। सड़क पार करते समय बेकाबू कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह करीब 10 फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परिजन अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के खलासी लाइन निवासी एल्गिन मिल से रिटायर्ड सरजू प्रसाद हजारिया (80) को वीआईपी रोड स्थित जालिम सिंह अखाड़े के पास बुधवार रात रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी समय रेव थ्री चौराहे से परमट की ओर जा रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग करीब 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस दौरान चालक पकड़े जाने के डर से मौके से भाग निकला। आनन फानन क्षेत्रीय लोगों ने परिजनों को सूचना कर पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पत्नी माया बदहवास हो गई। बुजुर्ग के दो बेटों राजेश और राकेश की साल भर के भीतर मौत हो चुकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed