सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Elderly Man Trying To Misdeeds Child Under Pretext of Offering Chocolate; Accused Arrested

Kanpur: चॉकलेट के बहाने वृद्ध ने मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 22 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Elderly Man Trying To Misdeeds Child Under Pretext of Offering Chocolate; Accused Arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी अकबरपुर में चॉकलेट के बहाने आठ साल की मासूम को अपने घर ले जाकर 65 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चीखने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। बच्ची ने परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वृद्ध को गिरफ्तार किया।
Trending Videos


मासूम के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार को बेटी घर के बाहर खेल रही थी। घर से कुछ दूरी पर रहने वाला मो. इस्माइल (65) बेटी के पास पहुंचा। उसे चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ घर लेकर चला गया। आरोपी ने बेटी के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने और रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने आरोपी के घर पहुंचकर विरोध किया तो वह उलटा झगड़ने लगा। सहमी बच्ची को देख लोगों के पूछने पर उसने घटना के बारे में बताया। भीड़ ने आरोपी को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच में पुलिस को एक सीसीटीवी भी मिला जिसमें आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई पड़ रहा है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed