फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Female doctor accuses society president and others of harassment and character assassination

Kanpur: महिला डॉक्टर ने सोसाइटी अध्यक्ष समेत कई लोगों पर उत्पीड़न और चरित्रहनन का लगाया आरोप, रिपोर्ट

Thu, 30 Jul 2026 11:23 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 30 Jul 2026 11:23 PM IST
सार

अश्लील टिप्पणी, सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद चार लोगों के खिलाफ रायपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
Kanpur: Female doctor accuses society president and others of harassment and character assassination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुरवा थानाक्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली महिला डॉक्टर ने सोसाइटी के अध्यक्ष समेत कई लोगों पर यौन उत्पीड़न, चरित्रहनन, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पूर्व में थाना पुलिस और एसीपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। इसके बाद रायपुरवा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


महिला डॉक्टर ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सोसाइटी के कुछ सदस्य व्हाट्सएप ग्रुप पर उन पर अभद्र टिप्पणी कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। 12 जुलाई को सोसाइटी की एक बैठक के दौरान करीब 125 लोगों के सामने उनका चरित्रहनन करने का प्रयास किया गया जब उन्होंने अपना पक्ष रखने की कोशिश की तो बोलने से रोक दिया गया। विरोध करने पर कुछ महिलाओं ने गालीगलौज की। आरोप है कि सोसाइटी अध्यक्ष ने उसके साथ अश्लील छींटाकशी की। विरोध करने पर कुछ अन्य लोगों ने उसे धमकाया जबकि पार्किंग विवाद को लेकर भी लगातार परेशान किया जाता रहा।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस कमिश्नर से अपनी जानमाल का खतरा और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। आरोप है कि इससे पहले उन्होंने 20 जून और 20 जुलाई को भी शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। रायपुरवा थानाप्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सोसाइटी अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed