फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ganga water level rises by 11 cm

Kanpur: 11 सेंटीमीटर बढ़ गया गंगा का जलस्तर, कटरी के इलाकों में बरती जा रही सतर्कता

Mon, 27 Jul 2026 11:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 27 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Ganga water level rises by 11 cm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी इलाकों में बारिश और सहायक नदियों से लगातार आ रहे पानी की वजह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जलस्तर 11 सेंटीमीटर और बढ़ गया। हालांकि, चेतावनी बिंदु से अभी जलस्तर 1.95 मीटर पीछे है। दो से तीन दिन में जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन


रविवार रात गंगा का जलस्तर 110.94 मीटर पर था। सोमवार को हरिद्वार से 66,236 क्यूसेक, नराैरा से 53,211 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कानपुर गंगा बैराज से सभी 30 गेट खोलकर 129930 क्यूसेक पानी निकाला गया। रात आठ बजे अपस्ट्रीम (बिठूर से बैराज तक) में 113.04 मीटर और डाउनस्ट्रीम (बैराज से शुक्लागंज) में गंगा का जलस्तर 112.35 मीटर रिकॉर्ड किया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नराैरा, हरिद्वार और हरदोई की गर्रा नदी, कन्नौज से काली और ईशन नदी, नोन नदी बिठूर, फतेहगढ़ के पास से रामगंगा, पांडु नदी से भी गंगा में पानी आ रहा है। इससे अपस्ट्रीम पर तेजी से पानी एकत्र हो रहा है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि अभी जलस्तर में और बढ़ोतरी होगी। इसे देखते हुए गंगा घाट के साथ कटरी के इलाकों में भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

अटल घाट पर रोक के बाद भी नहा रहे लोग
बैराज से पानी छोड़े जाने से अटल घाट पर तेजी से पानी बढ़ रहा है। यहां सीढि़यां डूब गई हैं। घाट पर लोगों को जाने से रोकने के लिए रस्सियां भी बांधी गई हैं लेकिन लोग नहीं मान रहे और नहाने आ रहे हैं। सोमवार दोपहर पानी के करीब जाने वाले लोगों को पुलिस ने खदेड़ा और चेतावनी देते हुए बाहर निकाला। वहीं, परमट घाट पर भी सीढि़यां डूब गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed