Kanpur: यूपी में पर्यटन का बड़ा उछाल, मंत्री जयवीर सिंह का दावा- अब हर साल आ रहे 165 करोड़ पर्यटक
Kanpur News: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कानपुर में कहा कि वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष 23 करोड़ पर्यटक आते थे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब यह संख्या बढ़कर 165 करोड़ वार्षिक हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को प्रदेश में पर्यटन उद्योग के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास का आंकड़ा पेश किया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश में प्रति वर्ष महज 23 करोड़ पर्यटक आते थे।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार अब प्रदेश में प्रति वर्ष करीब 165 करोड़ पर्यटक पहुंच रहे हैं।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यटन के आर्थिक और सामाजिक प्रभाव पर जोर देते हुए कहा कि जब 01 पर्यटक किसी राज्य में आता है, तो वह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कम से कम 06 लोगों को रोजी-रोजगार के अवसर देकर जाता है। इस दृष्टिकोण से पर्यटन विभाग प्रदेश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को मजबूती देने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहा है।
शिवभक्तों को दी बधाई
सावन के पवित्र महीने की शुरुआत से पूर्व पर्यटन मंत्री ने सभी शिवभक्तों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा है। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को मार्ग में किसी भी प्रकार की असुविधा या दिक्कत न हो, इसके लिए शासन और प्रशासन स्तर पर पर्याप्त सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।