सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Gas cylinders are being scrambled for bookings up 40% in 24 hours black marketing pushing the price

Kanpur: गैस सिलिंडर के लिए मारामारी, 24 घंटे में 40% बढ़ी बुकिंग, कालाबाजारी से 928 रुपये वाला 1500 तक पहुंचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 11 Mar 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: वैश्विक संकट के डर से कानपुर में गैस सिलेंडर की बुकिंग में 40% का उछाल आया है। 928 का सिलेंडर 1500 तक में बिकने की खबरों से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

Kanpur Gas cylinders are being scrambled for bookings up 40% in 24 hours black marketing pushing the price
रतनलालनगर में सिलिंडर लेकर जाता डिलीवरी बॉय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में वैश्विक युद्ध और ऊर्जा संकट की आशंका का असर अब सीधे आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। एलपीजी की कीमतों में वृद्धि और बुकिंग के बीच तय समयसीमा लागू होने के बाद शहर में गैस सिलिंडर को लेकर मारामारी जैसी स्थिति बनने लगी है। आलम यह है कि आम दिनों में 20 हजार सिलिंडर बुक होते थे।

Trending Videos

मंगलवार को 28 हजार सिलिंडर की बुकिंग की गई। संभावित संकट को देखते हुए सिलिंडर की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। बीते दो दिन से गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी है। कई लोग इस आशंका में सिलिंडर बुक करा रहे हैं कि अगर हालात बिगड़े तो आने वाले दिनों में सिलिंडर मिलना मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती मांग से कालाबाजारी भी शुरू
गैस की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर शहर में कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। दाम बढ़ने के बाद जो घरेलू सिलिंडर सामान्य तौर पर 928 रुपये में मिलता है, वही ब्लैक में 1400 से 1500 रुपये में बेचा जा रहा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को हो रही है, जिनके पास अतिरिक्त सिलिंडर नहीं हैं और जिन्हें रोजमर्रा के उपयोग के लिए गैस की जरूरत है।

ओटीपी मिलने के बाद ही वितरण सुनिश्चित करें
यदि स्थिति लंबी खिंची, तो शहर में सिलिंडर की उपलब्धता और कीमत दोनों पर दबाव बढ़ सकता है। फिलहाल हालात ये हैं कि घबराहट में बढ़ती बुकिंग, भंडारण और कालाबाजारी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एलपीजी गैस वितरण संघ के संरक्षक भारतीष मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को 28 हजार सिलिंडर बुक हुए हैं। गैस एजेंसी संचालकों से कहा गया है कि ओटीपी मिलने के बाद ही सिलिंडर वितरण सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed