सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur GST Team Attacked While Investigating Tax Evasion Thugs Brutally Beat Assistant Commissioner

Kanpur: टैक्स चोरी पकड़ने गई GST टीम पर हमला, दबंगों ने सहायक आयुक्त को जमकर पीटा, आरोपियों की तलाश में दबिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 21 Apr 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: चकेरी के सनिगवां में संदिग्ध ट्रक पकड़ने गए जीएसटी सहायक आयुक्त योगेंद्र कुमार पर 10-15 दबंगों ने हमला कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

Kanpur GST Team Attacked While Investigating Tax Evasion Thugs Brutally Beat Assistant Commissioner
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां के गणेशपुर रोड में राज्य कर के सचल दल के सहायक आयुक्त ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रक चालक और उसके साथियों ने अभद्रता कर मारपीट की। इस पर सहायक आयुक्त ने चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। राज्य कर विभाग की सचल दल दशम इकाई के सहायक आयुक्त योगेंद्र कुमार की दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक बीती 18 अप्रैल की शाम को वह अपनी टीम के साथ चकेरी के गणेशपुर में चेकिंग कर रहे थे।

Trending Videos

इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक में पेट बोतल स्क्रैप लोड है, जिसका बिल और ई- बिल कहीं और का बना है और माल की लोडिंग यहां से हो रही है। टीम ने ट्रक को रोककर चालक से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक ने कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए। जिसके बाद सहायक आयुक्ता ने जीएसटी पोर्टल पर देखा तो पता चला कि ई-बिल बिहार की एक फर्म सुशील ट्रेडर्स द्वारा जारी कर फतेहपुर से माल का डिस्पैच करते हुए दिल्ली की फर्म विनोद इंटरप्राइजेज को परिवहन किया जाना दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक 10 से 15 अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे
वहीं, मौके पर परिस्थितियां संदिग्ध थी। इसी बीच अचानक 10 से 15 अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गए। इनमें से एक लंबी मूंछों वाले व्यक्ति ने खुद को आर्मी से रिटायर्ड बताते हुए ट्रक का मालिक होने का दावा किया। आरोपियों ने सरकारी कार्रवाई में बाधा डालते हुए टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर मारपीट कर सहायक आयुक्त को जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों की तलाश में दी जा रही है दबिश
इस दौरान उन्होंने धमकी दी कि यदि गाड़ी जीएसटी कार्यालय ले जाई गई तो गोली मार देंगे। आरोपियों ने जबरन ट्रक को मौके से हटाकर एक गोदाम में खड़ा करा दिया। जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे ने बताया कि सरकारी अफसर से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed