{"_id":"6a0fffa9263d2343fb083b89","slug":"kanpur-how-did-a-patient-stop-breathing-following-surgery-outraged-relatives-create-ruckus-at-nursing-home-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ऑपरेशन से कैसे थम गईं मरीज की सांसें? नर्सिंग होम में आक्रोशित परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ऑपरेशन से कैसे थम गईं मरीज की सांसें? नर्सिंग होम में आक्रोशित परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 22 May 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में रूरा निवासी विनीत कुमार (40) की आंत के ऑपरेशन से ठीक पहले मौत हो गई। परिजनों ने रुपये जमा कराने के बाद डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया।
मृतक की फाइल फोटो और हॉस्पिटल में जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में गुरुवार देर रात भारी हंगामा हुआ, जब भर्ती किए गए एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के थाना रूरा के ग्राम बनीपारा निवासी विनीत कुमार (40) को आंत की गंभीर समस्या के चलते चांदनी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया था कि विनीत की आंत का बड़ा ऑपरेशन होना है, जिसके लिए गुरुवार रात 11:00 बजे का समय तय किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन से पहले जमा कराए थे पैसे
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन के कहने पर उन्होंने देर शाम ऑपरेशन के लिए मांगी गई पूरी रकम काउंटर पर जमा करा दी। लेकिन रुपये जमा होने के कुछ ही देर बाद डॉक्टर ने अचानक बाहर आकर परिजनों को बताया कि विनीत की मौत हो चुकी है। खबर सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।