सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: IC Four to honor female SI of Cyber Police Station

Kanpur: साइबर थाने की महिला एसआई को सम्मानित करेगा आईफोरसी, प्रदेश से चार पुलिसकर्मियों को मिलेगी उपलब्धि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 08 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सार

साइबर थाने की महिला एसआई देश भर की 33 महिला पुलिस कर्मियों में शामिल हैं। प्रदेश से चार पुलिसकर्मियों को उपलब्धि मिलेगी। 

Kanpur: IC Four to honor female SI of Cyber Police Station
सब इंस्पेक्टर रिया तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कमिश्नरी पुलिस के साइबर थाने की सब इंस्पेक्टर रिया तिवारी के नाम से उपलब्धि जुड़ने जा रही है। उन्हें महिला संबंधी साइबर अपराध के बड़े मामलों के खुलासे और जागरूकता फैलाने के लिए गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उनका नाम सेंटर फॉर पुलिस टेक्नोलॉजी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नामित हुआ है।
Trending Videos


सम्मान के लिए देश भर से कुल 33 महिला पुलिसकर्मी चुनी गई हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस की चार महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। रिया तिवारी मूलरूप से ललितपुर की रहने वाली हैं। पिता सेना में थे, जिनको देखकर उन्हें भी सेना या पुलिस में जाने की इच्छा हुई। महिला एसआई 2023 बैच की हैं। कानपुर कमिश्नरी पुलिस में मौजूदा समय में साइबर क्राइम थाने में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एचबीटीयू, सीएसजेएमयू, सीएसए, मेडिकल कॉलेज समेत कई स्कूल व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से जागरूक किया है। कई सेमिनार में भी शामिल हो चुकी हैं। रिया तिवारी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से मैथ्स से ऑनर्स किया है। उनकी इच्छा शुरू से एआई और साइबर क्राइम के क्षेत्र में कार्य करने की रही है। महिला एसआई के अलावा आगरा, लखनऊ और अन्य जिले की पुलिसकर्मी को पुरस्कार मिलेगा।

महिला संबंधी अपराध में किया गुडवर्क
महिला दरोगा ने साइबर अपराध के महिला संबंधी कई मामलों में गुडवर्क किया है। उन्होंने कल्याणपुर की छात्रा को ब्लैकमेल कर देह व्यापार में ढकेलने के मामले का खुलासा करने में सहयोग किया। बर्रा की युवती की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाने वाले को जेल भिजवाया। ठगी और धाेखाधड़ी की घटनाओं में डेटा संकलित किया है।

साइबर क्राइम ब्रांच थाने की एसआई रिया तिवारी को इंडियन साइबर क्राइम काे आर्डिनेशन सेंटर की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उनका नाम उत्तर प्रदेश पुलिस की चार महिला पुलिसकर्मियों में हुआ है। - सतीश यादव, थाना प्रभारी साइबर क्राइम ब्रांच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed