सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Income Tax Department surveys Dulara and SS Jewellers officers arrive in five luxury vehicles

Kanpur: दुलारे और एसएस ज्वेलर्स के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का सर्वे, पांच लग्जरी गाड़ियों में पहुंचे अफसर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Feb 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर के प्रसिद्ध दुलारे और एसएस ज्वेलर्स के ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने सर्वे की कार्रवाई शुरू की। लाल बंगला, बिरहाना रोड और नयागंज में भारी सुरक्षा और पीएसी के पहरे के बीच दस्तावेजों और स्टॉक की सघन जांच की जा रही है।

Kanpur Income Tax Department surveys Dulara and SS Jewellers officers arrive in five luxury vehicles
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में कर चोरी की आशंका में आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को शहर के दुलारे ज्वेलर्स और एसएस ज्वेलर्स के प्रतिष्ठानों पर सर्वे की करवाई शुरू की। चकेरी के लाल बंगला स्थित दुलारे ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर करीब आयकर विभाग की टीम ने सर्वे किया। इसके अलावा किदवई नगर स्थित प्रतिष्ठान और बिरहाना रोड स्थित प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई की गई।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसएस ज्वेलर्स के नयागंज स्थित प्रतिष्ठान और बिरहाना रोड स्थित आवास पर भी सर्वे चल रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में दुकान के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा। एक के बाद एक कर करीब पांच लग्जरी गाड़ी दुलारे ज्वेलर्स के बाहर पहुंची, तो पूरे मार्केट में हड़कंप मच गया। 1:30 बजे इनकम टैक्स के सभी अधिकारी पहुंचे। इस दौरान ज्वेलर्स के बाहर पीएसी बल तैनात किया गया। हालांकि किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed