{"_id":"6a662f1054763f2da303fc54","slug":"kanpur-khushi-the-city-topper-from-the-up-board-performs-the-groundbreaking-ceremony-road-construction-beg-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: यूपी बोर्ड सिटी की टॉपर खुशी ने किया भूमि-पूजन, सड़क निर्माण शुरू, बिनगवां में होगी इंटरलाॅकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: यूपी बोर्ड सिटी की टॉपर खुशी ने किया भूमि-पूजन, सड़क निर्माण शुरू, बिनगवां में होगी इंटरलाॅकिंग
Sun, 26 Jul 2026 09:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
छात्रा खुशी द्विवेदी को मिठाई खिलाते पार्षद सतीश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाई स्कूल-2024 में प्रदेश में सातवीं रैंक और शहर में टॉप करने वाली खुशी के मोहल्ले बिनगवां स्थित बीएसीएल सोसाइटी सुंदर नगर में लोगों को कीचड़ से होकर नहीं निकलना पड़ेगा। रविवार को खुशी द्विवेदी ने अपने घर की सड़क निर्माण का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के तहत शहर के टॉपर छात्रों के घर तक सड़क निर्माण योजना के अंतर्गत यह कार्य शुरू कराया गया है। यहां दोनों तरफ नाली बनाने के साथ ही इंटरलाॅकिंग की जाएगी।
खुशी ने शिवाजी इंटर कालेज अर्रा से हाई स्कूल में टाॅप किया था। खुशी ने बताया कि रविवार को नगर निगम के अधिकारी आए और पिता जी से बोले बिटिया को बुलाओ पूजन करना है। इस पर वह अपने बाबा शिवशंकर द्विवेदी के साथ पहुंची और नारियल फोड़कर काम शुरू कराया। पिता पंडित संजीव द्विवेदी ने मंत्रोचार किया। शाम तक जेसीबी से 230 मीटर लंबी नाली की खोदाई भी हो गई। एक तरफ की नाली बनने के बाद दूसरी तरफ खाेदाई होगी। वार्ड-87 के पार्षद सतीश यादव ने छात्रा का माल्यार्पण कर सम्मान किया। क्षेत्रवासियों ने भी फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए मिठाई बांटी।

जेसीबी से नाली खुदाई का काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों से जलभराव और कीचड़ के कारण इस सड़क पर आवागमन मुश्किल था। क्षेत्रीय निवासी राजीव सचान ने लोगों को ठंडा वितरित किया। खुशी ने कहा कि अपने ही घर की सड़क का भूमि पूजन करना उनके लिए गर्व की बात है। भूमि-पूजन में नगर निगम के आशीष के साथ क्षेत्र के आलोक दीक्षित, अभय विश्वकर्मा, सुनील पांडेय, अजय त्रिवेदी, भाजपा के राजेंद्र गुप्त, शैलेंद्र शर्मा, शोभना कश्यप, विवेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।