फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Lawyers anger erupts at Shatabdi Gate they tore up symbolic copies of the proposed bill

Kanpur: शताब्दी गेट पर फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा, प्रस्तावित विधेयक की प्रतीकात्मक प्रतियां फाड़ीं, कही ये बात

Fri, 24 Jul 2026 03:36 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 24 Jul 2026 03:36 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने शताब्दी गेट पर प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2026 की प्रतियों को फाड़कर और फूंककर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। वकीलों ने बढ़े हुए पंजीकरण शुल्क, विदेशी अधिवक्ताओं के प्रवेश और लाइसेंस से जुड़े कड़े प्रावधानों को तानाशाही करार दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Lawyers anger erupts at Shatabdi Gate they tore up symbolic copies of the proposed bill
अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित विधेयक की प्रतीकात्मक प्रतियां फाड़ीं - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने शताब्दी गेट पर प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2026 की प्रतीकात्मक प्रतियां फूंकी। समिति के संयोजक व लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं. रवींद्र शर्मा ने बताया कि पंजीकरण शुल्क 750 से बढ़ाकर 22500 रुपये प्रस्तावित है, जिसमें 18 हजार रुपये राज्य विधिज्ञ परिषद और 4500 रुपये बार काउंसिल आफ इंडिया का होगा।

विज्ञापन

भारी भरकम पंजीकरण शुल्क से सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार और बुद्धिमान बच्चे वकालत करने से वंचित हो जाएंगे। विदेशी अधिवक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता में भाग लेने की अनुमति देने का प्रस्ताव भी ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह विदेशी अधिवक्ताओं को भारत में प्रवेश की शुरुआत होगी। अधिवक्ता को दो साल या उससे अधिक की सजा पर उसका लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान है।

विज्ञापन





प्रस्तावित विधेयक की प्रतियां फाड़ीं
वहीं, अपील पर निर्णय आने से पहले ऐसा करना विधि विरुद्ध है। विधेयक में अधिवक्ताओं की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के नाम पर बीमा, पेंशन, चिकित्सा आदि की बात तो है, लेकिन कब और कैसे होगा इसका जिक्र नहीं है। इन्हीं प्रस्तावों के विरोध में अधिवक्ताओं ने शताब्दी गेट पर नारेबाजी की और प्रस्तावित विधेयक का विरोध जताते हुए प्रस्तावित विधेयक की प्रतियां फाड़ीं। इस दौरान भानु द्विवेदी, देवी प्रसाद मिश्रा, संजीव सोनकर, दिनेश यादव, संजीव कपूर, शिवम गंगवार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed