सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mahant says Ajay Thakur is threatening to kill him accused is challenging police by posting reels

Kanpur Crime: महंत बोले- अजय ठाकुर कह रहा जान से मार दूंगा, आरोपी रील बनाकर पुलिस को दे रहा है चुनौती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 12 Jun 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: केशवपुरम आश्रम के महंत पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर अब सोशल मीडिया पर धमकियां दे रहा है। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं, महंत ने कहा है कि अजय ठाकुर कह रहा जान से मार दूंगा।

Kanpur Mahant says Ajay Thakur is threatening to kill him accused is challenging police by posting reels
त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में रावतपुर क्षेत्र के आवास विकास केशवपुरम में महंत पर हमला करने वाला गैंगस्टर अजय ठाकुर अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महंत ने वीडियो जारी कर पुलिस से रक्षा करने की गुहार लगाई है। महंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।


उधर, वांछित होने के बाद भी शहर में रील बनाकर डालने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। बर्रा के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने केशवपुरम के त्रिलोकी नाथ धाम आश्रम के महंत भोलागिरी पर जानलेवा हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है गिरफ्तारी
इस मामले में महंत की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर, उसकी प्रेमिका समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। हिस्ट्रीशीटर की रावतपुर पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। वहीं, हिस्ट्रीशीटर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो वायरल कर पुलिस को चुनौती दे रहा है।

महंत ने अपनी जान का खतरा बताया है
गुरुवार को त्रिलोकीनाथ धाम आश्रम के महंत भोलागिरी ने एक वीडियो वायरल कर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर से अपनी जान का खतरा बताया है। साथ ही उन्होंने हिस्ट्रीशीटर पर कई सत्ताधारी नेताओं और पुलिस के संरक्षण का भी आरोप लगाया है। कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी अजय ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed