पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Man with 20000 bounty arrested by police he had been absconding for a long time

Kanpur: पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी, लंबे समय से चल रहा था फरार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

Tue, 30 Jun 2026 12:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 30 Jun 2026 12:25 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के 20 हजार के इनामी वाहिद उर्फ वाजिद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Kanpur Man with 20000 bounty arrested by police he had been absconding for a long time
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी पुलिस और पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी वाहिद उर्फ वाजिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वाहिद उर्फ वाजिद के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन





कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में है, जिसके बाद संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed