सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Medical Tests Conducted on Innocent Victims of Brutality Fraudulent Social Worker Exposed

पुरवामीर कांड: क्रूरता के शिकार मासूमों का मेडिकल टेस्ट, बंधुआ मजदूरी कराने पहुंचे ढोंगी समाजसेवी बेनकाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 20 May 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: महाराजपुर के पुरवामीर में पीड़ित चार बच्चों का एसडीएम के निर्देश पर सरसौल सीएचसी की टीम ने मेडिकल परीक्षण किया। इस बीच, बच्चों को बहलाकर मजदूरी कराने की कोशिश करने वाले एक तथाकथित समाजसेवी को बच्चों ने ही बेनकाब कर दिया।

Kanpur Medical Tests Conducted on Innocent Victims of Brutality Fraudulent Social Worker Exposed
क्रूरता का शिकार बने चारों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर के पुरवामीर गांव में चाचा‑चाची की क्रूरता का शिकार बने चारों बच्चों का बुधवार को एसडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सरसौल सीएचसी से पहुंचे डॉक्टर अरुणेंद्र ने बताया कि इस समय बच्चे मानसिक रूप से सबसे अधिक परेशान हैं।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि दवा के साथ खेलने‑कूदने की आज़ादी और खुला वातावरण बच्चों के लिए सबसे बड़ी ज़रूरत है।  डॉक्टर ने समझाया कि बच्चों को प्रोत्साहन देना ही सबसे बड़ी दवा है। उन्होंने कहा कि एक समय भोजन न मिले तो भी हिम्मत और आत्मविश्वास बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Medical Tests Conducted on Innocent Victims of Brutality Fraudulent Social Worker Exposed
चाचा-चाची द्वारा प्रताड़ित अनाथ बच्चों का मामला - फोटो : amar ujala




चारों बच्चों का सैंपल लिया गया है
बच्चों को आम लोगों, अध्यापकों और डॉक्टरों से मिलाना चाहिए, ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े। इलाज के साथ खेलकूद और खुला वातावरण उन्हें क्रूरता भरे जीवन को पीछे छोड़ आगे बढ़ने की ताकत देगा। चारों बच्चों का सैंपल लिया गया है और खून सहित कई तरह की जांचें कराई गई हैं।

Kanpur Medical Tests Conducted on Innocent Victims of Brutality Fraudulent Social Worker Exposed
चाचा-चाची द्वारा प्रताड़ित अनाथ बच्चों का मामला - फोटो : amar ujala

आपदा में अवसर तलाश रहे ढोंगी समाजसेवी
एक ओर जहां लोग मासूम बच्चों की मदद के लिए लगातार हाथ आगे बढ़ा रहे है। शासन-प्रशासन भी अपने स्तर पर बच्चों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं। वहीं, कुछ शहर से कुछ ऐसे भी समाजसेवी बच्चों के पास पहुंच रहे है, जो उनको बंधुआ मजदूरी कराना चाहते है और मजदूरी देकर काम कराना चाहते है।

विज्ञापन

Kanpur Medical Tests Conducted on Innocent Victims of Brutality Fraudulent Social Worker Exposed
चाचा-चाची द्वारा प्रताड़ित अनाथ बच्चों का मामला - फोटो : amar ujala

महोदय मात्र सौ रुपये देते चलते बने
बुधवार को पहुंचे एक समाजसेवी ने सबसे बड़े किशोर से कहा कि हमारे घर चलो काम करना पांच हजार रुपये प्रतिमाह देंगे। जब किशोर ने अन्य तीन बच्चों का हवाला देते हुए कहा कि इनकी देखभाल कौन करेगा। इनको भी साथ लेते चले, तो महोदय बच्चों को मात्र सौ रुपये देते हुए वहां से चलते बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed