{"_id":"69aa68e76ed2ee4ed707b655","slug":"kanpur-middle-aged-man-dies-after-falling-into-drain-family-searches-overnight-body-found-near-petrol-pump-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नाले में गिरने से अधेड़ की मौत, रातभर तलाशता रहा परिवार, सुबह पेट्रोल पंप के पास मिला शव, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नाले में गिरने से अधेड़ की मौत, रातभर तलाशता रहा परिवार, सुबह पेट्रोल पंप के पास मिला शव, जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: पनकी के शताब्दी नगर में नाले में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक शराब के नशे में थे और पुलिया से गिर गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर रोड पेट्रोल पंप के पास में गुरुवार घर से निकला अधेड़ नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पनकी के रतनपुर कॉलोनी निवासी विजय सिंह (55) एक कंपनी में मैनेजर थे। परिवार में पत्नी सविता और बेटा विकास हैं।
Trending Videos
परिजनों के अनुसार गुरुवार की साम को घर से बाजार जाने की बात कह कर निकले थे। देर रात पर भी जब विजय वापस घर नहीं लौटे, तो बेटे विकास ने तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह शताब्दी नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास नाले के पास भीड़ लगी देखी, तभी उन्हें पिता नाले में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई
थाना प्रभारी मनोज कुमार भदोरिया ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक शराब का लती था। कल शाम को नशे की हालत पर नाले की पुलिया के पास लोगों ने बैठा देखा था। हो सकता है कि नाले में गिर गया हो। अग्रिम कार्रवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
