{"_id":"6a6ec268606690164d0cab7e","slug":"kanpur-police-nabbed-three-cunning-thieves-who-targeted-tubewells-they-were-transporting-goods-in-loader-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नलकूपों को बनाते थे निशाना, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा, लोडर से ले जा रहे थे माल, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नलकूपों को बनाते थे निशाना, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा, लोडर से ले जा रहे थे माल, भेजा जेल
Sun, 02 Aug 2026 09:37 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:37 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र में सजेती थाना पुलिस ने नलकूपों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोडर में चोरी का सामान लादकर बेचने जा रहे थे, जिनके पास से कोल्हू, जीन, लोहे के पाइप और लोडर बरामद कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के नलकूपों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। तीनों एक लोडर में चोरी का सामान लेकर जाते समय धरे गए। पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया है। तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि चोरी का सामान लादकर तीनों उसे बेचने की नीयत से जा रहे थे। तभी उनको धरमंगदपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों शातिर क्षेत्र के अज्योरी गांव निवासी रामबाबू साहू, राजन प्रजापति व रमेश हैं। उनके पास से पुलिस ने कोल्हू, जीन, लोहे के पाइप व लोडर बरामद किया है।
विज्ञापन
नलकूपों को निशाना बनाते थे शातिर
बताया कि तीनों चोर ज्यादातर अपने परिचितों व आसपास के ही नलकूपों को निशाना बनाते थे। नलकूप की रेकी करने के बाद चोरी करते थे। ताला तोड़कर व नकब काटकर घटना को अंजाम देते थे। एक नलकूप से एक से डेढ़ क्विंटल का कोल्हू तक चोरी कर ले गए थे। बताया कि तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।