Kanpur: अब मोबाइल से पूरी होगी डिग्री की पढ़ाई, CSJMU के ‘डी-कोड’ सेंटर से घर बैठे लें शिक्षा, पढ़ें पूरी डिटेल
Kanpur News: सीएसजेएमयू कानपुर का डी-कोड सेंटर अब मोबाइल के जरिए स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स उपलब्ध करा रहा है। इसका उद्देश्य फैक्टरी कर्मियों, गृहिणियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) का द्रोणाचार्य सेंटर फॉर ऑनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन (डी-कोड) शिक्षा के नए अवसर प्रदान कर रहा है। इसके माध्यम से दूर-दराज इलाकों में रहने वाले पढ़ने के इच्छुक लोग केवल मोबाइल फोन के जरिये भी डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। इसमें उनका मोबाइल ही उनका क्लासरूम बन जाता है।
सेंटर वर्तमान में आठ ऑनलाइन कोर्स संचालित कर रहा है और जल्द ही अन्य कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। डी-कोड सेंटर के प्रभारी डॉ. विमल सिंह ने बताया कि इससे चाहे कोई फैक्टरी कर्मचारी हो, नौकरीपेशा, स्वरोजगार से जुड़ा व्यक्ति, गृहिणी या ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो सभी अपनी शिक्षा को फिर से शुरू कर सकते हैं।
ये कोर्स हो रहे हैं संचालित
यह केंद्र शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। यहां बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एमए, एमकॉम, एमबीए, एमसीए जैसे स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। डिजिटल अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन कक्षाएं और लचीली परीक्षा व्यवस्था के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।