सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sending Her Husband to Run an Errand Under  Pretext of Visiting Temple Bride Flees with Jewelry

सात फेरों के बाद धोखा: मंदिर में दर्शन के बहाने पति को भेजा सामान लेने, छह लाख के जेवर लेकर फुर्र हुई दुल्हन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 21 Apr 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: भीतरगांव के कुड़नी हनुमान मंदिर में दर्शन करने आई दुल्हन अपने पति को सामान लेने भेजकर छह लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। फतेहपुर निवासी पीड़ित पति ने साढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Kanpur Sending Her Husband to Run an Errand Under  Pretext of Visiting Temple Bride Flees with Jewelry
छह लाख के जेवर लेकर फुर्र हुई दुल्हन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में भीतरगांव क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध कुड़नी हनुमान मंदिर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शातिर दूल्हन अपने पति को झांसा देकर लाखों के माल के साथ रफूचक्कर हो गई। पीड़ित पति ने साढ़ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Trending Videos

फतेहपुर जनपद के जहानाबाद निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी बीते 14 मार्च को बिंदकी की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दोनों कुड़नी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। तभी पत्नी ने बताया उसकी सहेली कुड़नी चौराहे पर खड़ी है, बाइक से ले आइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढूंढने के बाद भी पत्नी का कहीं पता नहीं चला
मंदिर से चौराहे की तक गया वहां कोई नहीं दिखा, तभी पत्नी को फोन किया तो स्विच ऑफ बताने लगा। मंदिर आकर इधर-उधर ढूंढने के बाद भी पत्नी का कहीं पता नहीं चला। युवक के मुताबिक, पत्नी घर से छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर पहने थी।

युवती की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
अलमारी के लाॅकर में रखे 10 लाख नगदी भी चुपके से लेकर फरार हुई है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया घटना की जांच के दौरान गायब युवती की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed