फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Teenage girl crushed to death by speeding truck

UP: डंपर ने स्कूटी में मारी टक्कर, बेटी की मौत, पिता घायल; जाजमऊ हाइवे की पुलिस चौकी के सामने हुआ हादसा

Sat, 18 Jul 2026 10:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 18 Jul 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Teenage girl crushed to death by speeding truck
जूबिया की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ पुलिस चौकी के सामने शनिवार शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में 13 वर्षीय जूबिया की मौके पर ही मौत हो गई। पिता मोहम्मद आबिद गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


कानपुर के परमपुरवा निवासी मोहम्मद आबिद अपनी बेटी जूबिया के साथ कानपुर से लखनऊ जा रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जाजमऊ पुलिस चौकी के पास पीछे से आए डंपर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारी। टक्कर से स्कूटी समेत आबिद सड़क किनारे रेलिंग से जा टकराए। जूबिया उछलकर डंपर के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी जान चली गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि शव क्षतविक्षत हो गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल मोहम्मद आबिद को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। दिवंगत के पिता की फास्टफूड की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed