सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Teenage Girl Who Had Arrived While Asking for Directions Asked a Student for a Sheet at Night

बिठूर में हैवानियत: पता पूछते-पूछते पहुंची थी किशोरी, रात में एक छात्र से मांगा था चादर, एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 26 Mar 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: बिठूर पुलिस के मुताबिक रात में आरोपियों ने लॉज में बंद कमरे का ताला खुलवाया। इसके बाद वहां के दूसरे कमरे में रह रहे एक छात्र से चादर मांगा था। सुबह उसको घटना पता चली, तो वह भी डरकर कहीं चला गया। उसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Kanpur Teenage Girl Who Had Arrived While Asking for Directions Asked a Student for a Sheet at Night
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में वाराणसी से शहर में रिश्ते के भाई के घर आई 16 वर्षीय किशोरी से मंधना के एक लॉज में लॉज मालिक के बेटे व उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। भाई का पता भटकने पर मंधना बाजार पहुंची किशोरी को तीनों रात को रुकने की व्यवस्था का झांसा देकर कमरे पर लेकर पहुंचे थे। किशोरी ने लॉज मालिक के बेटे पदम त्रिपाठी, नीतेश दुबे और निहाल सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पदम को गिरफ्तार किया है। अन्य दो की तलाश की जा रही है।

Trending Videos

पुलिस के मुताबिक वाराणसी के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी 10वीं पास है। वह रिश्ते के भाई के घर की तलाश में मंगलवार को शहर पहुंची। भाई का पता कहीं खो गया। मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। ऐसे में वह भटकते हुए मंधना बाजार पहुंच गई। होटल या लॉज तलाश रही थी। तभी बिरतियान गांव का पदम त्रिपाठी अपने साथियों बगदौधी बांगर के नीतेश दुबे और निहाल सिंह के साथ वहां पहुंचा। किशोरी को लॉज में ले आए। इस लॉज में छात्र और छात्राएं भी रहती हैं। किशोरी को एक कमरे में ठहरा दिया गया। किशोरी का आरोप है कि उसके साथ तीनों ने गलत कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरायेदार युवक ने पुलिस को दी सूचना
किशोरी कमरे में ही थी। इसी लॉज में किराये पर रहने वाले एक अन्य युवक को काफी दिनों से कमरा बंद मिला। उसने दरवाजा खोलकर देखा तो किशोरी चादर लपेटे हुए दिखाई दी। युवक ने यूपी 112 को सूचना दे दी। पुलिस और महिला पुलिस पीड़िता को थाने ले गई। उसका मेडिकल कराया गया है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पदम त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को बालिका गृह भेजा गया है।

रात में एक छात्र से मांगा था चादर
बिठूर पुलिस के मुताबिक रात में आरोपियों ने लॉज में बंद कमरे का ताला खुलवाया। इसके बाद वहां के दूसरे कमरे में रह रहे एक छात्र से चादर मांगा था। सुबह उसको घटना पता चली, तो वह भी डरकर कहीं चला गया। उसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। मंगलवार रात किशोरी मंधना बाजार में थी। वहां के दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि किशोरी कई लोगों से किसी का पता पूछ रही थी। उससे जानकारी की गई तो उसने रिश्तेदार का हुलिया बताया। कहा कि वह लकड़ी का कार्य करता है। सोफा और अन्य सामान बनाता है।

किशोरी की तहरीर पर दुष्कर्म की धारा और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। एक की गिरफ्तारी की गई है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। वाराणसी पुलिस से संपर्क किया गया है।  -एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed