सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Light Drizzle Expected on 28th and 29th Mercury Set to Drop Due to Changing Weather Patterns

Kanpur Weather: 28-29 को बूंदाबांदी के आसार, मौसमी गतिविधियां बदलने से गिरेगा पारा, जानें क्या कहता है विभाग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 26 Mar 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather News: कानपुर में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 और 29 मार्च को हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इससे बढ़ते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिलेगी।

Kanpur Weather Light Drizzle Expected on 28th and 29th Mercury Set to Drop Due to Changing Weather Patterns
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में मौसम एक बार फिर बदलेगा। मौसम प्रणालियों के बदलने से बुधवार से बादल आने शुरू हो गए हैं। 28 और 29 मार्च को स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान गिरेगा और मौसम सुहाना हो जाएगा। मंगलवार रात कानपुर और आजमगढ़ में न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रहा है।

Trending Videos

दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को दिन में तेज धूप रही। इससे अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह 25 मार्च के सामान्य औसत तापमान से 2.9 डिग्री अधिक रहा है। दोपहर को माहौल में नमी का प्रतिशत 21 तक आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Weather Light Drizzle Expected on 28th and 29th Mercury Set to Drop Due to Changing Weather Patterns
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का संकेत
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सैटेलाइट तस्वीर देश और आसपास के इलाकों में सक्रिय मौसम प्रणालियों को स्पष्ट रूप से दर्शा रही है। उत्तर-पश्चिम भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर बादलों का घना जमाव देखा जा सकता है जो एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का संकेत है।

Kanpur Weather Light Drizzle Expected on 28th and 29th Mercury Set to Drop Due to Changing Weather Patterns
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala

तापमान में फिर आ सकती है गिरावट
इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कानपुर मंडल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed