Kanpur: पीएसी कर्मी के घर हुई 21 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; शत-प्रतिशत माल बरामद
Kanpur News: बिजली आपूर्ति में अनियमितता से नाराज किसानों ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में ककवन स्थित कुरौली विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। किसानों और सपाइयों ने सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए मांग के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में पीएसी कर्मी के घर हुई लाखों रुपये की भीषण चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना में शामिल 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए शातिर अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान सहित शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
पवन चौरसिया और राहुल कनौजिया के रूप में हुई पहचान
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान पवन उर्फ रवि चौरसिया और राहुल कनौजिया के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ही आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। अभियुक्तों के खिलाफ कानपुर नगर समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों लंबे समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
त्रिनेत्र सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से हत्थे चढ़े आरोपी
थाना हनुमंत विहार पुलिस ने मामले के निस्तारण (मु.अ.सं. 174/2026) के लिए क्षेत्र में लगे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के संकलन और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गया 21 लाख रुपये का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया।