सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three arrested for stealing Ashtadhatu idols worth Rs 10 lakh

Kanpur: दस लाख की अष्टधातु की मूर्तियां चुराने में तीन गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर हुआ खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 07 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: वारदात नौबस्ता क्षेत्र में होली के दूसरे दिन हुई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर खुलासा हुआ। 

Kanpur: Three arrested for stealing Ashtadhatu idols worth Rs 10 lakh
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नौबस्ता थाने के बगल से हुई 10 लाख की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों और उसके खरीदार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मूर्तियां बरामद हो गई हैं। डीसीपी ने आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू आजादनगर निवासी सुजीत साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नौबस्ता थाने के बगल में मूर्तियों और बर्तन दुकान है। चार मार्च की सुबह लगभग 11:30 बजे उनके पिता राजकुमार साहू दुकान बंद करके आराम करने चले गए। दोपहर करीब दो बजे वापस आए तो दुकान का सामान बिखरा हुआ मिला। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो लोग बोरी में मूर्तियां और गुल्लक में रखे 25 हजार रुपये लेकर चले गए। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से नौबस्ता पुलिस ने रेऊना थानाक्षेत्र के दरौली गांव के विवेक दीक्षित और हमीरपुर के उजनेड़ी गांव के शिवप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

Kanpur: Three arrested for stealing Ashtadhatu idols worth Rs 10 lakh
बरामद हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
दोनों हनुमंत विहार में किराये पर रह रहे थे। उन्होंने चोरी की मूर्तियां कानपुर देहात के दुकानदार अनिल कुमार को बेची थी। उसे भी गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed