{"_id":"69ac6b4e12fbf4f8570c69a4","slug":"kanpur-atul-associate-of-jailed-lawyer-dinu-upadhyay-arrested-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जेल में बंद अधिवक्ता दीनू उपाध्याय का साथी अतुल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जेल में बंद अधिवक्ता दीनू उपाध्याय का साथी अतुल गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में अतुल अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमीशन के नाम पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद अधिवक्ता दीनू उपाध्याय के साथी जवाहरनगर निवासी अतुल अग्निहोत्री को सीसामऊ पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में छह नामजद और छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
गांधीनगर पीरोड निवासी अभिषेक मिश्रा ने एक जून 2025 को दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि उन्होंने पुश्तैनी मकान का सौदा हरबंशमोहाल के अजय गुप्ता और पंकज गुप्ता से किया था। इसका रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर 15 अक्तूबर को किया था। यह जानकारी हाेने पर रवि पांडेय, अतुल अग्निहोत्री, जनार्दन पांडेय और रामचंदर घर आए। मकान बिकवाने की बात कहते हुए 10 लाख रुपये कमीशन मांगा। विवाद बढ़ने पर छह लाख रुपये दे दिए।
आरोप था कि इसके बावजूद जबरन कचहरी ले गए और नीरज दुबे के चैंबर में लिखापढ़ी करने लगे। रवि पांडेय ने दबाव डालने के लिए अधिवक्ता दीनू उपाध्याय को बुला लिया। दीनू के धमकाने पर अजय गुप्ता से 10 रुपये के स्टांप पर रवि के साथ छह लाख का कमीशन देने की लिखापढ़ी कराई। इस इकरारनामे में नीरज दुबे गवाह के तौर पर शामिल हुआ। आरोपियों ने दबाव डालने के लिए रामचंदर नाम के व्यक्ति को आगे कर एससीएसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने दीनू उपाध्याय, नीरज दुबे, रवि पांडेय, अतुल अग्निहोत्री, जनार्दन, रामचंदर व छह अज्ञात पर जबरन वसूली, धमकाने समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि अतुल अग्निहोत्री 10 माह से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपी पहले जेल भेजे जा चुके हैं।
Trending Videos