कानपुर: बिठूर के गुदारा घाट पर गंगा स्नान करते दो मौसेरे भाई डूबे, गोताखोर तलाश में जुटे
Kanpur News: बिठूर के गुदारा घाट पर सोमवार तड़के करीब तीन बजे गंगा स्नान के दौरान दो मौसेरे भाई डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल बिठूर स्थित गुदारा घाट पर रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। तड़के सुबह करीब 3 बजे गंगा स्नान करने पहुंचे दो मौसेरे भाई गहरे पानी में जाने के कारण तेज बहाव में डूब गए। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची बिठूर थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और पीएसी की मदद से दोनों युवकों की तलाश के लिए व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
गहरे पानी में जाने से बहे दोनों युवक
जानकारी के अनुसार, दोनों मौसेरे भाई तड़के सुबह करीब 3 बजे गंगा स्नान करने के लिए बिठूर के गुदारा घाट पहुँचे थे। स्नान करते समय अचानक एक भाई का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख दूसरे भाई ने भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आने से दोनों ही पानी में समा गए। आसपास मौजूद अन्य श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जब युवकों को डूबते देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
बिठूर पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही बिठूर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने बिना देर किए स्थानीय गोताखोरों को गंगा में उतारा। तड़के का समय होने और अंधेरा रहने के कारण शुरुआती तलाश में दिक्कतें आईं, लेकिन सुबह उजाला होते ही महाजाल और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। बिठूर पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों की तलाश में गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।