सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Cyclone shifts weather conditions relief by light drizzle rain alert issued until June 14

Kanpur Weather Update: चक्रवात ने बदली फिजा, तेज हवाओं-हल्की बूंदाबांदी से मिली राहत, 14 जून तक बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 12 Jun 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather News: कानपुर में चक्रवात के असर से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है और लू से राहत मिली है। सीएसए मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून तक हल्की बारिश और बादलों के छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी जारी रहेगी।

Kanpur Weather Cyclone shifts weather conditions relief by light drizzle rain alert issued until June 14
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में चक्रवात बन जाने के कारण आईं हवाओं ने तपिश कम कर दी। शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाओं और हल्की बारिश ने राहत दी है। वहीं, गुरुवार को 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री नीचे आ गया। इसके साथ ही माहौल में नमी में 16 प्रतिशत का इजाफा हो गया।


बूंदाबादी होने के बाद लू के थपेड़े थम गए, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से तर रखा।  सीएसए की मौसम वेधशाला में 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 जून के बीच हल्की वर्षा के आसार हैं। हल्के और मध्यम बादल बने रहेंगे। उमस भरी गर्मी भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Weather Cyclone shifts weather conditions relief by light drizzle rain alert issued until June 14
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

शाम को गर्म हवा नहीं चली
गुरुवार सुबह तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने गर्मी कम कर दी। लेकिन दोपहर को उमस भरी गर्मी हो गई। लोगों को लू से राहत मिली। शाम को गर्म हवा नहीं चली। अधिकतम तापमान 11 मई के सामान्य औसत से 2.1 डिग्री कम हो गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम हुआ।

Kanpur Weather Cyclone shifts weather conditions relief by light drizzle rain alert issued until June 14
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

रात और दिन का तापमान सामान्य से नीचे
चक्रवात की वजह से रात और दिन दोनों का तापमान सामान्य से नीचे आ गया। हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी हो गया। सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत 16 बढ़कर 54 हो गया। इसी तरह दोपहर को भी नमी 16 प्रतिशत बढ़कर 36 हो गई।

विज्ञापन

Kanpur Weather Cyclone shifts weather conditions relief by light drizzle rain alert issued until June 14
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

14 जून के बीच हल्की बारिश की संभावना
सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के मध्य और पूर्व हिस्से में चक्रवात बना हुआ है। इसी वजह से मौसम बदला है। पांच दिन हल्के और मध्यम बादल रहने का अनुमान है। 14 जून के बीच हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन लू जारी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed