{"_id":"6a7c16be30dcf2fea002d8c8","slug":"kanpur-youth-brutally-punished-for-creating-ruckus-hands-and-feet-tied-as-he-was-made-to-lie-outside-house-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हंगामा करने पर युवक को बेदर्द सजा, हाथ-पैर बांधकर घर के बाहर लिटाया, पुलिस ने छुड़ाकर परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हंगामा करने पर युवक को बेदर्द सजा, हाथ-पैर बांधकर घर के बाहर लिटाया, पुलिस ने छुड़ाकर परिजनों को सौंपा
Wed, 12 Aug 2026 12:16 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:16 PM IST
सार
Kanpur News: गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कप्तान साहब हाता में मंगलवार देर रात एक युवक द्वारा हंगामा करने पर गुस्साए स्थानीय लोगों ने उसे खुद ही सजा दी। लोगों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर लिटा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बंधनमुक्त कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट के कप्तान साहब हाता में रहने वाले एक युवक द्वारा किसी बात को लेकर हो हल्ला करने पर आसपास रहने वालों ने परेशान होकर उसे तालिबानी सजा दे दी और हाथ पैर बांधकर घर के बाहर लिटा दिया। इस बीच शोर सुनकर युवक सुमित की मां बाहर आई।
विज्ञापन
उन्होंने बेटे की हालत देख आसपास के लोगों को तीतर बितर किया। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी महिला का आरोप रहा कि लोगों ने बेदर्दी तरीके से बेटे को कपड़ों और रस्सियों से बांध दिया वह चिल्लाता रहा लेकिन लोग नहीं पसीजे। घटना मंगलवार देर रात की है।
विज्ञापन
युवक को उसके परिजनों को सौंपा
सूचना पर कोतवाली गंगा घाट पुलिस पहुंची और बंधे हुए युवक को किसी तरह से खोला। इस बीच युवक बेहोश भी हो गया, जिसे पानी पिलाकर होश में लाया गया। कोतवाली गंगा घाट प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस भेजी गई थी, हंगामे की सूचना मिली थी। युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।