{"_id":"6a675f2201365cdf16062108","slug":"kanpur-youth-s-throat-slit-with-a-sharp-weapon-following-a-gambling-dispute-condition-critical-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जुए के विवाद में धारदार हथियार से युवक का गला रेता, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जुए के विवाद में धारदार हथियार से युवक का गला रेता, हालत गंभीर
Mon, 27 Jul 2026 07:11 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:11 PM IST
सार
Kanpur News: मामला बाबूपुरवा के बगाही का है। पुलिस का कहना है कि यवक ने खुद ही गर्दन रेती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबूपुरवा के बगाही क्षेत्र में जुए के विवाद में युवक की गर्दन धारदार हथियार से रेत दी गई। युवक का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला पेशबंदी का है। किसी ने युवक पर कोई हमला नहीं किया है।
बगाही निवासी वरुण पाल ने बताया कि वह अजीतगंज स्थित एक कुर्सी के कारखाने में काम करता है। रविवार रात खाना खाने के बाद वह टहलने निकला था।
आरोप है कि तभी इलाके में रहने वाले तीन युवकों ने उसे घेरकर पीटा और एक ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन रेत की। इससे वह लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वरुण के मुताबिक कुछ दिन पहले जुए को लेकर उसका इन्हीं तीनों युवकों से विवाद हुआ था। उसी रंजिश में उस पर हमला किया गया है।

मामले में बाबूपुरवा इंस्पेक्टर नीरज ओझा का कहना है कि वरुण के खिलाफ पहले से ही मुकदमा दर्ज है। उस पर किसी ने कोई हमला नहीं किया है। इलाकाई लोगों से बयान लेने के बाद वरूण के आरोपों की जांच की जा रही है।