फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम के बाद भाजपा को चित्रकूट ने दिया सहारा, यहीं से खत्म हुआ बीजेपी का वनवास- केशव मौर्य

Sun, 11 Feb 2018 08:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Feb 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya statement
केशव प्रसाद मौर्य बांदा में

यूपी के बांदा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा क‌ि राम के बाद भाजपा को भी चित्रकूट ने सहारा दिया है। चित्रकूट से ही भाजपा का वनवास खत्म हुआ है। बांदा के भरखरी में आयोजित संत शिरोमणि कबीरदास सत्संग सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ने कहा। 




 

keshav prasad maurya statement
केशव प्रसाद

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा और राम का माहौल बनाते हुए कहा कि श्रीराम के वनवास में चित्रकूट उनका आसरा बना था। इसी धरती ने भाजपा को भी आसरा और सहारा दिया है। चित्रकूट की धरती से भगवा टोली की सत्ता में वापसी और वनवास खत्म हुआ है।
 

 

keshav prasad maurya statement
केशव प्रसाद मौर्य

भाजपा नेता अजित कुमार गुप्ता ने जातिवाद, क्षेत्रवाद और मनुवाद को समाज के लिए घातक बताया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में भी राम राजा सरकार के मिशन में भाजपा जुट गई है और एक बार फिर राम की शरण स्थली में है। भरोसा दिलाया कि बुंदेलखंड का किसान आत्महत्या करने को अब मजबूर नहीं होगा।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
keshav prasad maurya statement
केशव प्रसाद मौर्य
सम्मेलन संयोजक और भाजपा के पूर्व बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री अजित गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री से बांदा जिले में चीनी मिल की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि वे इसके लिए प्रयास करेंगे। कहा कि जातिवाद दूर करने की मुहिम में वे साथ हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed