फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Labourer Dies After Coming in Contact with High-Tension Line in Fatehpur

Fatehpur: छत पर ढलाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, इलाज के दौरान मौत

Sat, 01 Aug 2026 11:16 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 01 Aug 2026 11:16 AM IST
सार

Fatehour News: थरियांव थाना क्षेत्र के सरांय सईद खां बिलंदा गांव में मकान की स्लैब ढलाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Labourer Dies After Coming in Contact with High-Tension Line in Fatehpur
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे मजदूर की इलाज के दौरान मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

थरियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सरांय सईद खां बिलंदा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में एक मकान की छत पर स्लैब ढलाई का काम कर रहा मजदूर ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से बुरी तरह झुलसे मजदूर को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

छत से गुजरी थी हाईटेंशन लाइन

जानकारी के अनुसार, थरियांव थाना क्षेत्र के सरांय सईद खां बिलंदा निवासी रामनरेश (34 वर्ष) मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह अपने ही गांव में एक व्यक्ति के मकान की छत पर स्लैब ढलाई का काम करने गया हुआ था। मकान की छत के बेहद करीब से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढलाई के दौरान लगा झटका, अस्पताल में तोड़ा दम

काम करने के दौरान अचानक रामनरेश का हाथ या शरीर छत से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया। हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आते ही वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद अन्य मजदूर और गृहस्वामी तुरंत उसे इलाज के लिए नजदीकी नर्सिंग होम ले गए। अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए देर रात रामनरेश ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में थरियांव थाना के प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि मजदूर की इलाज के दौरान मौत की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed